Whatsapp

404 पे नाबाद ? प्रखर चतुर्वेदी

प्रखर चतुर्वेदी ने हासिल किया नया कीर्तिमान :
अगर आप भी एक क्रिक्रेट प्रेमी हो तो आजकल आपने भी कहीं न कहीं एक नाम तो सुना ही होगा , इस बार बात विराट कोहली और रोहित शर्मा की नही है , बल्की एक ऐसे युवा खिलाड़ी की है जिसने अपने कारनामे से बड़े - बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । उस खिलाड़ी का नाम है प्रखर चतुर्वेदी । हो सकता है आपने यह नाम सायद पहली बार सुना हो , लेकिन अब यह नाम काफ़ी ज्यादा चर्चित हो गया है । 

कर्नाटक के युवा बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने पीछले सोमवार को मुंबई के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान एक आश्चर्यजनक कीर्तिमान हासिल कीया । प्रखर ने भारत की नेशनल अंडर-19 चार दिवसीय प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले की पहली पारी में नाबाद 404 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। अपनी इस रिकॉर्ड की पारी में उन्होंने 46 चौके और तीन छक्के लगाए, क्योंकि कर्नाटक ने केएससीए नेवुले स्टेडियम में 890/8 रन पर पारी घोषित कर दीया , इसलिए रात के अपने नाबाद 256 रन के स्कोर को फिर से शुरू करते हुए, प्रखर ने अपने बल्ले से 46 चौके और तीन छक्के लगाए, जिससे कर्नाटक ने सोमवार को अपनी पारी घोषित कर दी ।
Read this : विराट कोहली नहीं खेलेंगे आगे के टेस्ट मैच
कर्नाटक ने पहली पारी में 510 रनों की बड़ी बढ़त ले ली और चौथे दिन पारी की घोषणा होते ही दोनों टीमों ने ड्रॉ पर समझौता करने का फैसला किया. पहली पारी की बढ़त होने पर कर्नाटक को चैंपियन का ताज पहनाया गया, कर्नाटक यह मुकाबला जीत गई ।

यह मैच शिवमोग्गा में हुआ , शिवमोग्गा में कर्नाटक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयुष म्हात्रे ने मुंबई को फायदा पहुंचाया और 145 रन बनाकर अपनी टीम को 380 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कर्नाटक की टीम से हार्दिक राज ने 80 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ और समर्थ एन ने भी 2 - 2 विकेट अपने नाम किए ।

प्रखर की 404 रनों की नाबाद पारी ने समीकरणों को बिगाड़ दिया और कर्नाटक ने फाइनल पर नियंत्रण हासिल कर लिया। प्रखर टूर्नामेंट के फाइनल में 400+ स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गया । प्रखर ने अपने कैरियर में यह सबसे अनोखी पारी खेली है, प्रखर की इस उपलब्धि की चर्चा पूरे भारतवर्ष में हो रही है । प्रखर ने 24 साल पुराना , युवराज सिंह का रिकार्ड भी तोड़ लिया है । 

Comments

Popular Posts