क्या रविंद्र जड़ेजा अगले टेस्ट से बाहर होंगे..?
दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि बीते दिनों में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच संपन्न हुआ है , इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की, यह टेस्ट सीरीज का पहला मैच था, अभी इसके चार और मैच होंगे जिनमें से दूसरा मैच 2 फरवरी से शुरू होगा । आपको बता दें पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत हासिल की है जिसनमें की टॉम हार्डली और ओलॉ पॉप का बहुत बड़ा योगदान रहा, इन दोनों इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया जिसके बदौलत इंग्लैंड मैच को 28 रनों से जीत गई ।
रविंद्र जड़ेजा हो सकते हैं बाहर :
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जब भारतीय टीम की दूसरी इनिंग चल रही थी तो रविंद्र जडेजा के पांव में कुछ दिक्कत देखने को मिली, दरअसल रविंद्र जडेजा रनिंग के लिए दौड़ रहे थे जिसके बीच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने थ्रू मारा और वह थ्रू सीधा स्टंप को लगा जिसकी वजह से रविंद्र जडेजा दौड़ने में विचलित हो गए और उनके पांव में दिक्कत देखने को मिली, बताया जा रहा है कि उनके पांव में हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हो गई है तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा नहीं खेलेंगे हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. रवींद्र जडेजा इस इनिंग के मैच में 2 रन बनाकर रन आउट हुए थे ।
क्या कुलदीप को मिलेगा मौका ?
दोस्तों भारत के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव इस बार इंडिया वर्सेस इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में इंडिया टीम के स्क्वाड में शामिल है, जैसा कि बताया जा रहा है, की रविंद्र जडेजा के पांव में हैमस्ट्रिंग की दिक्कत है यदि उनकी दिक्कत ज्यादा हुई और वह आगामी मैच में वाकई में ना खेल पाए तो हो सकता है टीम इंडिया की तरफ से उनकी जगह पर कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिले, बता दे कुलदीप यादव को मौका मिलने के बहुत ज्यादा चांसेस है, क्योंकि कुलदीप ने अपने बीते मैचो में बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और टेस्ट मैंचो में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है । तो ऐसे में कहा जा सकता है की यदि रविंद्र जडेजा टीम से बाहर होते हैं तो कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है ।
Comments
Post a Comment
Put Your Review..