Whatsapp

कागीसो रबाड़ा ने किया शर्मा को डक आउट

रोहित शर्मा हुए डक आउट : 

 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच श्रृंखला में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। आईसीसी वर्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में रोहित शर्मा पहली बार कागिसों रबाड़ा के जाफा के कारण डक आउट हो गए। रबाड़ा ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट की दोनो इनिंग में रोहित शर्मा को आउट किया है । 


अभी तक खेली गई पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाए है । दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 8 गेंदों का सामना किया और जीरो बनाकर डक आउट हो गए । कागिसों रबाड़ा ने दूसरी इनिंग के तीसरे ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को डक आउट किया । ऐसा इतिहास में पहली बार देखने को मिला है की कप्तान रोहित शर्मा WTC में पहली बार जीरो पे आउट हो गए। 



कागिसों रबाडा ने अपने इस स्पेल में रोहित शर्मा के ऑफ स्टंप को तहस नहस कर दिया । गेंद की लाइन थोड़ा मिडिल स्टंप की ओर थी टप्पे पड़ने के बाद गेंद को रोहित शर्मा पड़ नहीं पाए और अपना आउट स्टंप गवा बैठे । 




 कागीसो रबाडा ने अपनी पहली पारी में भी 5 विकेट लेकर भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड को झुंझला दिया था वही इसी पारी में भारतीय विकेटकीपर दाएं हाथ के बल्लेबाज के एल राहुल ने छठे नंबर पे बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर बोर्ड में कुल 101 रन जोड़ दिए थे जो की टीम के लिए बहुत अहम साबित हुए।



Comments

Popular Posts